अदालत ने पी. चिदंबरम को 14 दिनों के लिए तिहाड़ जेल भेजा


आईएनएक्स मीडिया केस में  गुरुवार को दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुना दिया। कोर्ट ने पी. चिदंबरम  को 19 सितंबर तक यानी 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अगले 14 दिन वह तिहाड़ जेल में रहेंगे।

बता दें सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की थी। पी. चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने इसका विरोध किया था। तिहाड़ प्रशासन के सीनियर अधिकारीयों के मुताबिक, चिदंबरम तिहाड़ आएंगे तो उन्हें आम कैदी की तरह ही जेल में रखा जाएगा। तिहाड़ जेल प्रशासन कोर्ट आर्डर का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद तय होगा की उन्हें तिहाड़ जेल के किस वार्ड में रखा जाएगा।

बताया जा रहा है कि उन्हें 7 नंबर जेल में रखा जाएगा। इस जेल में आर्थिक अपराध से जुड़े लोगों को रखा जाता है, चिदंबरम के बेटे कार्ति को भी जेल नंबर 7 में रखा गया था।

Post a Comment

और नया पुराने