इस साल बिग बॉस के घर में लॉक होने के लिए तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि रियल लाइफ में रशमी का तलाक हो चुका है और अब वह दूसरी शादी करने जा रही हैं।
रिपोर्टस के मुताबिक, रशमी को सीजन 13 में आने के लिए 1.2 करोड़ के करीब बड़ी रकम दी जा रही है। शो के एक सूत्र ने बताया है कि, बिग बॉस में अरहान खान की घर में एंट्री के अलावा, रशमी को घर के अंदर रहने के लिए 1.2 करोड़ की राशि का भुगतान किया जा रहा है।
एक्ट्रेस की पापुलेरिटी को देखते हुए शो में उसको एंटरटेनिंग किरदार के लिए चुना है। रशमी शो के लिए इतनी बड़ी राशि दिए जाने को लेकर बहुत खुश है।
शो में रशमी अपने बॉयफ्रेंड अरहान खान के साथ एंट्री करेंगी। पहले खबरें थी कि रशमी घर के अंदर अरहान खान के साथ शादी करेंगी। लेकिन जब रशमी को इसके बारे में पूछा तो उसने कहा, "इन रिपोर्टस ने वह बहुत हैरान हैं।
बिग बॉस 13 का प्रीमियर 29 सितंबर को होगा। इस शो में इस साल काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। सुपरस्टार सलमान खान इस शो की होस्टिंग करेंगे, लेकिन दर्शक अमीषा पटेल को उसकी को-होस्ट के रूप में देखेंगे। यह शो मुंबई के लोनावाला में होने जा रहा है। इस बार कोई आम आदमी घर के अंदर नहीं होगा। सभी किरदार सेलिब्रेटी ही होंगे।






एक टिप्पणी भेजें