गोपी बहू के किरदार में बेहद संस्कारी बहू की भूमिका में नजर आने वालीं देवोलीना अब कंट्रोवर्सियल शो 'बिग बॉस' में किसी कंट्रोवर्सी से बच पाती हैं या नहीं यह देखने वाली बात होगी।
मूल रूप से शिवसागर असम की रहने वालीं देवोलीना की शुरुआती पढ़ाई भी असम से हुई है। 29 साल की देवोलीना ने डांस इंडिया डांस सीजन 2 से साल 2010 में डेब्यू किया था। देवोलीना जितनी अच्छी एक्टिंग करती हैं उतनी ही बेहतर डांस भी करती हैं।
देवोलीना भट्टाचार्य का विवादों से भी नाता रहा है। साल 2015 में वह साथ निभाना साथिया में ही परिधि का किरदार निभाने वालीं लवलीन कौर सासन के साथ विवादों में आ गई थीं।
उस समय चर्चा थी कि देवोलीना शो में लवलीन की इंट्री से नाखुश हैं। इसके बाद साल 2016 में 'साथ निभाना साथिया' में जिगर का रोल करने वाले विशाल सिंह के साथ भी देवोलीना का मनमुटाव हुआ। हालांकि, यह विवाद जल्द ही खत्म हो गया।
खबरों के मुताबिक इस बार बॉस में देबोलीना भट्टचार्या के साथ 'दिल से दिल तक के' सिद्धार्थ शुक्ला भी कंटेस्टेंट हो सकते हैं। देबोलीना और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रश्मि देसाई, दलजीत कौर, शिविन नारंग और आरती सिंह जैसे सितारों के भी शो में शामिल होने की चर्चा है।






एक टिप्पणी भेजें