वृषभ राशिफल :- भाग्योदय का समय है। पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे। कार्यस्थल पर बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे। मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जायगा।
मिथुन राशिफल :- परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप खुद फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।
कर्क राशिफल :- काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।
सिंह राशिफल :- बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।
कन्या राशिफल :- केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जिम्मेदारी भी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा।
तुला राशिफल :- अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशिफल :- व्यावसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।
धनु राशिफल :- आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सपनों को साकार करने का समय आ गया है। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।
मकर राशिफल :- मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रीय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहा है। पूर्व में किए गए निवेशों से लाभ होगा।
कुंभ राशिफल :- अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा। मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, नुकसान हो सकता है।
मीन राशिफल :- जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

एक टिप्पणी भेजें