वृषभ राशिफल :- अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है। वाहन सुख मिलेगा।
मिथुन राशिफल :- दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।
कर्क राशिफल :- आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशिफल :- कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।
कन्या राशिफल :- अपने-पराये में फर्क समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दुसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें।
तुला राशिफल :- कम बोलें, अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
वृश्चिक राशिफल :- सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।
धनु राशिफल :- नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।
मकर राशिफल :- दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, पर इष्ट बल को मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा।
कुंभ राशिफल :- दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग है। श्वास से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।
मीन राशिफल :- समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हैं तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

एक टिप्पणी भेजें