गृह मंत्री ने राज्यसभा में J&K से धारा 370 हटाने का बिल किया पेश


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने का प्रस्ताव पेश किया। उनके प्रस्ताव पेश करते ही सदन में विपक्षी नेता हंगामा करने लगे।

राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का संकल्प पेश किया है। इसके साथ ही अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन का संकल्प भी पेश किया है।  अमित शाह ने कहा कि कश्मीर पर सभी खंड राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लागू नहीं होते हैं। गृह मंत्री के बयान के बाद राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ है।

इससे पहले विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में कफ्यू क्यों है। पूर्व मुख्यमंत्रियों को क्यों नजरबंद किया गया है। कश्मीर में युद्ध जैसे हालात बना दिए गए हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने