सांसदों और विधायकों से संबंधित आपराधिक मामले की सुनवाई करने वाली राउज एवेन्य कोर्ट परिसर स्थित सीबीआई अदालत के विशेष जज अजय कुमार कुहार ने चिदंबरम की सीबीआई हिरासत की अवधि बढ़ाने का आदेश दिया।
आदेश देने से पहले विशेष सीबीआई जज ने कुछ देर के लिए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले चिदंबरम को पिछले गुरुवार को 26 अगस्त तक के लिए सीबीआई की हिरासत में भेजा गया था। आईएनएक्स मामले में उन्हें बुधवार को गिरफ्तार किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें