शमा सिंकदर की बॉयफ्रेंड को किस करते हुए तस्वीरें वायरल, पानी में ऐसे दिए पोज़


बॉलीवुड एक्ट्रेस शमा सिकंदर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और खूबसूरत पिक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वो यूरोप के क्रोएटिया शहर में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में अब उन्होंने अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।


सामने आई इन तस्वीरों में शमा अपने बॉयफ्रेंड जेम्स के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में के जरिए उन्होंने बॉयफ्रेंड को किस करते हुए सरेआम अपने प्यार का इजहार कर दिया है।


शमा अपने प्यार के साथ खूब एंजॉय करते हुए दिख रही हैं। शमा की अपने बॉयफ्रेंड संग इन तस्वीरों को देख सब हैरान हैं। उनकी वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों में वो पीच कलर की बिकिनी में बॉयफ्रेंड संग पानी में सैर करती नजर आ रही हैं।


वर्कफ्रंट की बात करें तो शमा भले ही बॉलीवुड की दुनिया में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन फैंस के बीच लाइमलाइट में बने रहना उनको अच्छे से आता है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने