बीते दिनों रानू मंडल मुंबई के रेलवे स्टेशन पर अपनी सुरीली आवाज़ में लता मंगेश्कर का फैमस गाना 'एक प्यार का नगमा..' गा रही थीं. किसी ने यह वीडियो टिक टॉक पर अपलोड कर दिया। बस फिर क्या था रानू की किस्मत का पहिया घूमा और सीधे बॉलीवुड पहुंच गया।
उसके बाद रानू एक टीवी रियलिटी शो में पहुंची। जहां शो के होस्ट ने रानू से पूछा कि वह क्यों स्टेशन पर बैठकर गा रही थीं। इसके जवाब में रानू ने जो बात बताई उसे सुनकर आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी।
रानू ने कहा, 'मैं रेल्वे स्टेशन में इसलिए गा रही थी क्योंकि मेरे पास रहने को घर नहीं है, मैं पेट भरने के लिए गाती थी। गाना सुनकर कोई बिस्किट दे देता या कोई खाना या रुपया। ऐसे ही मेरी जिंदगी गुजरती थी।'
बीते गुरुवार को लोगों को तब हैरानी हुई जब रानू मारिया मंडल की अब बॉलीवुड में एंट्री की खबर सामने आई। इस बात की जानकारी हिमेश रेशमिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से दी गई। हिमेश रेशमिया ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें रानू हिमेश के साथ स्टूडियो में एक गाना रिकॉर्ड करती नजर आईं। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।





एक टिप्पणी भेजें