जानकारी के अनुसार अंडों को पोच्ड करके खाना सबसे हेल्दी तरीका होता है। यह पकाने, फ्राई करने आदि से ज्यादा फायदेमंद होता है और इसके लिए आपको इसे ज्यादा गर्म नहीं करना पड़ता है और इसके सेवन से डायबिटीज और दिल की बीमारियों में फायदा मिलता है। अंडो को पोच्ड करने के लिए सीधे फोड़कर गर्म पानी में उबाला जाता है, लेकिन यह सिंपल बोइल्ड अंडों से अलग होता है।
इसी के साथ अंडो को पोच्ड करने पर इसके अंदर का यॉक वैसे ही रहता है और बाकी अंडा पक जाता है। यह स्वाद में अच्छा लगने के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। अंडे को गर्म करने से कई लाभदायक तत्व खत्म हो जाते हैं, इसलिए कच्चे अंडे स्वास्थ्य के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। लेकिन सफेद कच्चे अंडे खाते समय कई बातों का ध्यान रखा जाना आवश्यक है, क्योंकि इसमें एविडीन की मात्रा अधिक होती है, जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें