करणवीर ने अपनी बेटियों का नाम बेला और वियना रखा है। वह आए दिन पत्नी और बेटियों संग अपनी तस्वीर शेयर करते रहते हैं। कई भी इवेंट हो या पार्टी करणवीर अपनी वाइफ संग वहां शिरकत जरुर करते हैं।
हाल ही में करणवीर ने पत्नी टीजे के साथ फेमस मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया। इस लेटेस्ट फोटोशूट में कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।
एक तस्वीर में करण टीजे के साथ पानी में कोजी होते दिख रहे हैं। तस्वीर में तीजे स्पोर्ट ब्रा और स्किनफिट जैगिंग में हाॅट अंदाज में दिख रही हैं। वहीं करण ब्लैक जैकेट और शाॅर्ट्स में दिख रहे हैं। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को कापी पसंद कर रहे हैं
काम की बात करें तो करण ने स्टार प्लस के सीरियल 'शरारत' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने धुव्र का किरदार निभाया था। इसके अलावा करण 'कसौटी जिंदगी' , 'दिल से दी दुआ सौभाग्यवती भव:', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे सीरियल्स में काम कर चुके हैं।





एक टिप्पणी भेजें