सुखविंदर सिंह चौथे कमांडो बटालियन में तैनात थे। वह अपने दोस्तों के साथ 'वाकिंग स्ट्रीट' नाइटक्लब गए थे, जहां उनका साहिल सागर नाम के एक व्यक्ति से किसी मुद्दे को लेकर विवाद हो गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सागर ने अपनी कार से हथियार निकाला और सुखविंदर को तीन गोलियां मार दी। यह घटना तड़के करीब 3.15 बजे हुई।
सुखविंदर फिरोजपुर जिले के रोरावली गांव का निवासी था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद सागर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।
पुलिस ने सागर व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

एक टिप्पणी भेजें