एक अनोखे आइडिया ने बदल दी दो देशों की सोच, बॉर्डर पर झूला झूलते नज़र आए बच्चे!


लोग एक जगह से दूसरी जगह माइग्रेशन करते हैं ताकि उन्हें काम मिल सकें और वह अपना जीवन जी सकें। रोजी-रोटी के लिए लोग एक जगह से दूसरी जगह प्रवास करते रहते हैं। ऐसा ही नजारा आपको अमेरिका और मेक्सिको में दिखाई देता है। अमेरिका में काम की तलाश के लिए मेक्सिकन वहां जाते हैं।

मेक्सिको के लोगों का अमेरिका में जाना उन्हें बिल्‍कुल अच्छा नहीं लगता है इसकी वजह से दोनों के बीच में नफरत बढ़ती रहती है। रंगभेद नीतियों के लिए अमेरिका जाना जाता रहा है। लोग जब भी बॉर्डर को देखते हैं तो उनके मन में अलग सा ख्याल आ जाता है।

लोग कहते हैं कि दोनों देशों के बॉर्डर पर गोलियां चलेंगी और दोनों देशों के लोग मारे जाएंगे। बता दें कि अमेरिका और मेक्सिको के बॉर्डर पर झूले लगाए गए हैं ताकि दोनों देशों के लोगों के बीच में प्यार और मोहब्बत जिंदा रह सके।

सोशल मीडिया पर इन दिनों यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति के बारे में हम सबको पता है कि वह दोनों देशों के बीच में एक दीवार खड़ी करना चाहते हैं। इन बातों के बीच में जब यह झूले सामने आते हैं तो एक नया ही नजारा देखने को मिलता है।

अमेरिका की तरफ बच्चे झूल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ मेक्सिको के बच्चे झूलते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा भी हो सकता है कि जब यह बच्चे बड़े होंगे तो वह इस बात को भूल भी जाएंगे।

इस आइडिया को दो प्रोफेसर्स ने दिया है। Ronald Rael और Virginia San Fratello ने मिलकर बॉर्डर पर तीन झूले लगाए हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने