कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी.एस. उग्रप्पा ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा, "यह पहली बार हुआ है कि 34 मंत्रियों वाले कर्नाटक में तीन को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है और इनमें से भी 16 मंत्रालयों के पद खाली हैं।"
उन्होंने कहा, "इसका सीधा मतलब यह है कि मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा पर केंद्रीय नेतृत्व की कृपा है और सत्तारूढ़ पार्टी में खींचतान और दबाव की राजनीति हो रही है।"
भाजपा आलाकमान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में फैसले को अंतिम रूप दिया और प्रेदश के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को निर्देशित किया कि वह प्रमुख विभागों के साथ गोविंद करजोल, सी.एन. अश्वथ नारायण और लक्ष्मण सावदी को उपमुख्यमंत्री नियुक्त करें।

एक टिप्पणी भेजें