खुले आसमान के नीचे ब्रेस्टफीडिंग करवाते नजर आईं मॉडल, तस्वीरें हो रही वायरल


फैशन ब्लॉगर शायून मेंडेलुक ने हाल ही में बेटे को ब्रेस्टफीडिंग करवाते हुए एक फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट के बाद शायून सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और हर तरफ उनकी इस फोटोज की चर्चा हो रही है।


इस साऊथ एशियन महिला ने यह फोटोशूट करवाकर एक मिथ तो तोड़ दिया कि आप खुले में बच्चे को दूध नहीं पिला सकती है। ऐसा कर उन्होंने उन महिलाओं के मन में डर निकालने की कोशिश की हैं जो आज भी खुलेआम यह काम करने में कतराती हैं।


शायून खुले में अपने बेटे को  ब्रेस्टफीडिंग करवा रही हैं। ऐसा कर वो उन महिलाओं के मन में डर निकालने की कोशिश कर रही हैं जो आज भी खुले में ब्रेस्टफीडिंग को मिथ समझती हैं।


डिजाइनर शुभिका के लेबल पापा डोंट प्रीच के फ्लोरल हेवी एम्ब्रायडरी लेवेंडर लहंगे के साथ शायून ने मैचिंग ब्लाऊज, खूबसूरत ज्वैलरी, नथ, झूमर, मांग टीका, चौकर और खूबसूरत ईयररिंग्स पहने हुए हैं।


शायून ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की और लिखा, 'मैं लोगों की प्रतिक्रिया से बेहद आभारी और विनम्र हूं। आप सभी का धन्यवाद, जिन्होंने मेरा मैसेज प्राप्त किया और इसे शेयर किया।

Post a Comment

और नया पुराने