अफरीदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार, कश्मीर को उसका हक मिलना चाहिए। उन्हें हमारी जैसी आजादी मिलनी चाहिए।"
पूर्व क्रिकेटर ने आगे लिखा, "संयुक्त राष्ट्र क्यों बना था। वह क्यों सो रहा है। यह बेवजह आक्रामकता और मानवता के खिलाफ अपराध है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।"
गंभीर ने अफरीदी की बातों का जवाब देते हुए कहा, "अफरीदी एक बार फिर हाजिर हैं। अफरीदी बिल्कुल ठीक कह रहे हैं। यह बेवजह आक्रामकता है और मानवता के खिलाफ अपराध हैं।"
गंभीर ने साथ ही लिखा, "इन्होंने काफी कुछ कहा लेकिन यह बताना भूल गए कि यह सब पीओके में हो रहा है। चिंता मत करो, हम इससे भी निपट लेंगे बेटा।"

एक टिप्पणी भेजें