मेटैलिक ड्रेस में अपनी खूबसूरत अदाएं दिखती नजर आई दिव्या अग्रवाल


रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' में धमाल मचा चुकी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। दिव्या इन दिनों अपने को-स्टार वरुण सूद को डेट कर रही हैं।


आए दिन कपल अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर करता रहता है। बता दें कि वरुण से पहले दिव्या प्रियांक शर्मा को डेट करती थीं।


हमेशा अपनी बोल्ड तस्वीरों से लोगों का ध्यान खींचने वाली दिव्या ने हाल ही में फिर से कुछ ऐसा ही किया है।इन तस्वीरों में वह स्लिवर कलर की मेटैलिक ड्रेस में हाॅट लग रही हैं।


सटबल मेकअप,हाई पोनी और लिपस्टिक उनके लुक को चार चांद लगा रहे हैं।  इन तस्वीरों में वह कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं।


काम की बात करें तो दिव्या जल्द ही एकता कपूर की वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स 2' में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में दिव्या बोल्ड अदाओं के साथ-साथ अपनी चुलबुली अदाएं भी दिखाएंगी।

Post a Comment

और नया पुराने