इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनके भाषण का लिंक भी साझा किया। जम्यांग ने अपने 17 मिनट के भाषण में कश्मीर पर सरकार के फैसले का स्वागत किया और कहा कि लद्दाख के लोगों की दलील आखिरकार स्वीकार कर ली गई। उन्होंने कहा, "मोदी है, तो मुमकिन है।"
जम्यांग ने कहा, "अनुच्छेद-370 के खत्म होने के बाद कश्मीर के माननीय सदस्य कह रहे थे कि हम हार जाएंगे। वैसे मैं कहूंगा कि अब दो परिवार अपनी आजीविका खो देंगे।"
उन्होंने कहा, "कश्मीर में अब एक उज्जवल भविष्य होगा। लद्दाख सांसद ने कहा कि कारगिल के लोगों ने 2014 के संसदीय चुनाव में केंद्र शासित प्रदेश के लिए मतदान किया और 2019 के चुनाव में भी यह मुद्दा शीर्ष पर रहा।"
उन्होंने कहा, "आप किसी भी युद्ध को याद कर लीजिए, लद्दाखियों ने हमेशा देश के प्यार के लिए अपना बलिदान दिया है।"

एक टिप्पणी भेजें