आमिर खान की बेटी का ग्लैमरस फोटोशूट देख आप दांतों तले दबा लेंगे उंगलियां


बॉलीवुड एक्‍टर आमिर खान की बेटी इरा खान भी पॉपुलर स्टारकिड हैं। इरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 70 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में इरा अपने बॉयफ्रेंड के खुलासे को लेकर सुर्खियों में थीं, लेकिन इस बार वह एक बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। इरा ने फोटोशूट के दौरान की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।


इरा खान की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में इरा अपनी बेली बटन पियर्सिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इरा ने अपने बालों को मल्टीपल ब्रेड स्टाइल में कॉम्ब किया है। उन्होंने रेड-ऑरेंज मिक्स कलर ब्रेजियर और डेनिम शॉर्ट्स पहने हैं।


उनके हाथ में एक ब्राउन हैंडबैग नजर आ रहा है। इरा के साथ एक और लड़की इस तस्वीर में दिख रही है, जो उनके एक पैर को पकड़कर पोज दे रही है। इरा खान ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, ‘कौन हो तुम?’ इरा की इस तस्वीर को करीब 10 हजार लोग लाइक कर चुके हैं।


बताते चलें कि इरा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप में होने की बात कबूल की थी। इरा प्रोड्यूसर-म्यूजिक कंपोजर मिशाल कृपलानी के साथ रिलेशनशिप में हैं।


इरा और मिशाल अक्सर एक दूसरे के साथ वक्त गुजारते नजर आते हैं। दोनों मुंबई की सड़कों पर भी साथ दिख जाते हैं। करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में आमिर खान ने बताया था कि उनका बेटा जुनैद और बेटी इरा फिल्मी दुनिया में कदम रखना चाहते हैं। इरा की दिलचस्पी एक्टिंग से ज्यादा फिल्ममेकिंग में है।

Post a Comment

और नया पुराने