आप सभी को बता दें कि ऐसा कहा जाता है किसी भी स्त्री की हथेली में कमल या फिर मछली जैसी आकृति बन रही हो तो उसका जीवन सुख और सुविधाओं से भरा हुआ रहता हैं वही जिस स्त्री के हाथ में रथ या फिर ध्वजा का निशान बना हेाता हैं तो उसका जीवनसाथी बड़ा अधिकारी होता हैं। इसी के साथ कहते हैं जिस महिला की दाहिनी हथेली में तराजू और बांई हथेली में हाथी या फिर बैल जैसा निशान बना होता हैं उसका जीवनसाथी बिजनेसमेन हो सकता है।
इसी के साथ ऐसा भी कहते हैं कि जिस स्त्री की हथेली में शंख, चक्र या पद्म का निशान होता हैं, तो उसका पुत्र बड़ा आधिकारी या फिर राजा के समान जीवन जीने वाला होता हैं और जिस महिला की हथेली गुलाबी या फिर हल्की लालिमा लिए हो और हाथों में स्वास्तिक का निशान बनता हो तो ऐसी महिला जहां रहती हैं वहां पर पैसों की कभी कोई कमी नहीं होती हैं। वहीं ऐसी भी मान्यता है कि जिस स्त्री की हथेली के बीच में स्पष्ट त्रिभुज या फिर धनुष जैसा निशान बना होता हैं उसे हर सुख प्राप्त होता हैं और वह खूब भाग्यशाली होती है।



एक टिप्पणी भेजें