जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया जाने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। खबर है कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तानी सेना कोई खतरनाक साजिश रच रही है। खुफिया जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना को इस साजिश में पाक प्रधानमंत्री इमरान खान का भी पूरा साथ मिल रहा है।
इसका खुलासा सेटेलाइट से सामने आई कुछ तस्वीरों से हो रहा है। सेटेलाइट से मिली तस्वीरों के आधार पर ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान युद्ध की तैयारी में जुटा हुआ है। इन तस्वीरों को देखने से लगता है कि पाकिस्तान के तीन प्रमुख बंदरगाहों में कुछ हरकतें चल रही हैं। वहां एक जैसा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कराची, ओरमारा और ग्वादर को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है।
बड़ी चिंता की बात ये है कि रावलपिंडी में चाकलाला के नूर खान पाकिस्तान एयर फोर्स बेस कैंप को भी पूरी तरह खाली करा दिया गया है। वहीं भारतीय नौसेना ने अपने सभी बेस और युद्धपोतों को हाई अलर्ट पर रखा है। साथ ही समुद्र मार्गों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें