इस गीत को शोएब मंसूर ने लिखा था और यह एल्बम 'वाइटल साइन्स वॉल्यूम 1' का एक हिस्सा था। 'प्राडा' 12 अगस्त को रिलीज हुई और देखते ही देखते यह ब्लॉकबस्टर बन गई। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 2.1 करोड़ बार देखा गया है। इस गाने को दो सदस्यीय बैंड 'द दूरबीन' ने संगीत से सजाया है जिनका गाना 'लेम्बोर्गिनी' बड़ी हिट साबित हुई थी।
'प्राडा' की तुलना 'गोरे रंग का जमाना' से करते हुए म्यूजिक वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है : "ऑरिजिनल से काफी मिलता-जुलता है..और वह भी श्रेय दिए बिना, बिल्कुल भी शर्म नहीं है।"
एक अन्य ने लिखा, "वाइटल साइन्स के 'गोरे रंग का जमाना' की कॉपी।" किसी और ने लिखा, "वाइटल साइन्स को कॉपी करने के लिए धन्यवाद, लेकिन कम से कम क्रेडिट तो दे सकते थे।"

एक टिप्पणी भेजें