हार्दिक पांड्या की लाइफ में फिर आई प्यार की बहार,
रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या इन दिनों नताशा स्टेनकोविक को डेट कर रहे हैं। इन दिनों नताशा नच बलिए में एक्स बॉयफ्रेंड एली गोनी के साथ नजर आ रही हैं। खबर है कि नताशा और हार्दिक बीच लव अफेयर शुरू हो चुका है।
रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि दोनों के बीच नजदीकियां खूब बढ़ चुकी हैं। इतना ही नहीं बीते दिनों ही दोनों को एक साथ एक कैफे में भी स्पॉट किया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक के कजिन के घर एक छोटा सा गेट टुगेदर हुआ था। इस छोटी सी पार्टी में हार्दिक नताशा को भी लेकर गए थे। बताया गया है कि हार्दिक ने यहां नताशा को अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर सभी से मिलवाया था।
हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या भी उस वक्त अपनी पत्नी के साथ वहां मौजूद थे। वैसे बता दें कि पिछले दिनों ही नताशा का नाम प्रियांक शर्मा से जुड़ा था। अब इन दिनों नताशा हार्दिक के साथ प्यार का गिटार बजा रही हैं।





एक टिप्पणी भेजें