बेहरा ने पुलिस अधिकारियों से बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों, धार्मिक स्थानों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है। कुछ स्थानों पर केरल की सीमा तमिलनाडु के साथ लगती है।
जानकारी के अनुसार, आतंकवादी समूह में एक पाकिस्तानी नागरिक और पांच श्रीलंकाई तमिल हैं।
बेहरा के नोटिस में लोगों से कहा गया है कि अगर वह कोई भी संदिग्ध गतिविधि देखते हैं तो तुरंत नंबर 112 या पुलिस नियंत्रण कक्ष में 0471-2722500 पर कॉल करें। केरल और तमिलनाडु के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें