दरअसल, राजधानी भोपाल के प्रदेश बीजेपी कार्यालय में सोमवार को पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के लिए श्रद्धांजलि सभा रखी गयी थी। इसमे प्रदेश बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने शिरकत की और दिवंगत नेताओं के लिए अपनी अपनी बातें सामने रखीं। इसी कड़ी में जब भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की बारी आई तो उन्होंने बीजेपी नेताओं के निधन पर विपक्ष द्वारा भाजपा के नेताओ पर मारक शक्ति के प्रयोग की आशंका जताई।
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा, 'मैं जब चुनाव लड़ रही थी तब एक महाराज जी आए थे, उन्होंने कहा था ये बहुत बुरा समय चल रहा है। आप अपनी साधना को बढ़ा लो। विपक्ष एक मारक शक्ति का प्रयोग आपकी पार्टी और उसके नेताओ के लिए कर रहा है ऐसे में आप सावधान रहें।'
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मैं यह बात भूल गई थी, लेकिन अब जब मैं ये देखती हूं कि हमारी पार्टी के नेता यूं एक के बाद एक जा रहे हैं तो मुझे लग रहा है कि कहीं ये सच तो नहीं? मगर ये सच है कि हमारा शीर्ष नेतृत्व हमारे बीच से असमय जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें