जहां रवि इन दिनों अपने अपकमिंग सीरियल 'जमाई राजा 2' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं, उनकी पत्नी ने नया फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में सरगुन पिंक और रेड कलर के आउटफिट में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने रेड ब्लैक कलर का एक बैग कैरी किए नजर आ रही हैं जो कि उनके लुक को कम्पलीट कर रहा है।
अपने फोटोशूट के दौरान सरगुन अपनी अदाएं दिखाती नजर आई। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। घूंघरालें बालों में सरगुन कयामत ढाती हुई नजर आ रही हैं।
करियर की बात करें तो सरगुन कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। हालांकि उन्हें असली पहचान पंजाबी इंडस्ट्री से मिली। सरगुन हाल ही में पंजाबी फिल्म 'चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़' में गिप्पी ग्रेवाल के साथ नजर आईं।
फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। सरगुन जल्द ही गुरमीत भुल्लर के साथ-साथ 'सुरखी बिंदी' में नजर आएंगी।






एक टिप्पणी भेजें