इस मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट किया और कहा कि दोस्त नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात काफी अच्छी रही। जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया और लिखा- दोस्त मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक शानदार मुलाकात हुई।
ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात से पहले कहा था कि वह फ्रांसीसी शहर बिआरित्ज में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर कश्मीर मुद्दे पर चर्चा करेंगे। ट्रंप ने हाल में कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश की थी। पीएम मोदी ने कहा, “भारत और पाकिस्तान के बीच कई द्विपक्षीय मुद्दे हैं और हम किसी तीसरे देश को कष्ट नहीं देना चाहते। हम द्विपक्षीय रूप से इन मुद्दों पर चर्चा कर इनका समाधान कर सकते हैं।”
वहीं, ट्रंप ने कहा कि उन्होंने और मोदी ने बीती रात कश्मीर के बारे में बात की और उन्हें लगता है कि भारत और पाकिस्तान इसका समाधान कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा, “हमने बीती रात कश्मीर के बारे में बात की, प्रधानमंत्री को वास्तव में यह लगता है कि स्थिति उनके नियंत्रण में है। उन्होंने पाकिस्तान से बात की और मुझे विश्वास है कि वे कुछ ऐसा करेंगे जो काफी अच्छा होगा।”




एक टिप्पणी भेजें