1. शुरुआती बातचीत में लड़के अक्सर लड़कियों से उनकी पसंद और नापसंद के बारे में बात करते हैं। एक बार पसंद जान लेने के बाद वो चीजें उनकी भी पसंदी और नापसंदी की लिस्ट में सअपने आप आ जाती हैं। लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए लड़के अक्सर ये झूठ बोलते हैं।
2. ज्यादातर लड़के अपना पास्ट शेयर करना पसंद नहीं करते हैं। वे अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड्स के बारे में लड़की के मिजाज के हिसाब से झूठ बोल देते हैं।
3. फिटनेस के बारे में भी ज्यादातर लड़के झूठ बोलते हैं। एक मिनट में 40 पुश-अप मारने के बारे में डींग हांकना हो या फिर दौड़ में बढ़ा-चढ़ाकर बात बतानी हो। लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए लोग फिटनेस को लेकर झूठ बोलते हैं।
4. ज्यादातर लड़के अपनी सैलरी के हिसाब से ज्यादा खर्च दिखाते हैं। अपने परिवार के स्टेटस के बारे में भी बढ़ा-चढ़ाकर बात करना लड़कों की आदत है।
5. लड़की के दोस्तों को पसंद करने का नाटक भी लड़के खूब करते हैं।
6. लड़के भले ही लड़की को हमेशा याद ना करें लेकिन पूछे जाने पर बताते हैं कि वे यादों में खोए ही रहते हैं।
7. ज्यादातर लड़के शुरुआत में खुद को फेमिनिस्ट दिखाते हैं भले ही उनको इसका मतलब ना पता हो। लेकिन कूल दिखाने के लिए लोग ऐसा करते हैं।





एक टिप्पणी भेजें