भारत से 'दुश्‍मनी' पड़ी पाकिस्तान को महंगी, टमाटर के दाम पहुंचे 300 रुपए किलो


जम्मू-कश्मीर से मोदी सरकार के आर्टिकल 370 हटाये जाने के फैसले से बौखलाए पाकिस्तान के लिए भारत से कारोबार बंद करना अब बेहद महंगा पड़ रहा है। भारत से निर्यात किए जाने वाले समानों पर पूरी तरह रोक लगाए जाने के बाद पाकिस्तान में टमाटर के दामों में आग लग गई है और कीमत 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका है। टमाटर के दामों में अचानक इजाफे से पाकिस्तान के लोग सकते में हैं।


टमाटर के दामों में इस कदर बढ़ोतरी से साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री इमरान खान के भारत से कारोबार खत्म करने के फैसले का नुकसान सीधे तौर पर पाकिस्तान के आम आवाम को ही उठाना होगा।


दरअसल, भारत की तरह से रोजाना हरी सब्जियों और खासतौर पर टमाटर की एक बड़ी खेप पाकिस्तान भेजी जाती थी जिस वजह से वहां सब्जियों और टमाटर के दाम नियंत्रित रहते थे। लेकिन पाकिस्तान सरकार के कारोबार रोकने के फैसले के बाद अब भारत से टमाटर की सप्लाई खत्म हो गई है जिससे वहां टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं।


जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत की तरफ से लिए गए फैसले से पाकिस्तान इस कदर हताश है कि वो भारत को आर्थिक और सामरिक तौर पर नुकसान पहुंचाने की चाह में एक के बाद एक ऐसे फैसले ले रहा है जिससे वो खुद बर्बाद हो रहा है। पाकिस्तान की इमरान सरकार ने पहले समझौता एक्सप्रेस को रद्द किया और उसके बाद दिल्ली-लाहौर बस सेवा को स्थगित भी कर दिया।


बता दें कि पुलवामा हमले के बाद जब भारत ने आतंकियों को ठिकाने लगाने के लिए पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक किया था तो उस समय भारत सरकार ने पाकिस्तान से कारोबार पर रोक लगा दी थी जिसके बाद पाकिस्तान में सब्जी और टमाटर के दामों में इस कदर बढ़ोतरी हुई थी।

Post a Comment

और नया पुराने