अगर कोहली-शर्मा को यह रिकॉर्ड बनाने में सफलता मिली तो वे वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 1000 रन की साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी बन जाएगी।
इस बीच, चाइनामैन कुलदीप यादव भी वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बनना चाहेंगे। 24 वर्षीय गेंदबाज ने 53 वनडे मैचों में कुल 96 विकेट लिए हैं।
अगर कुलदीप चार विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। शमी ने 56 वनडे मैच में कुल 100 विकेट चटकाए थे।

एक टिप्पणी भेजें