हसन ने अपने घर गुजरनवाला (पाकिस्तान) में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमारे परिवार इसे मामला को शांत रखना चाहते थे, लेकिन जब मीडिया में यह मामला सामने आया तो मैंने आधिकारिक घोषणा करने का निर्णय लिया ताकि मेरी शादी के बारे में किसी प्रकार की अफवाह न उड़े।"
हसन ने कहा, "मैं शादी के लिए काले और लाल रंग की शेरवानी पहनूंगा जबकि वह भारतीय परिधान पहनेंगी।" उन्होंने कहा कि शामिया से उनकी मुलाकात एक साल पहले दुबई में हुई थी।

एक टिप्पणी भेजें