वृषभ राशिफल :- दिन की शूरुआत प्रसन्नचित्त होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी स्वागत समारोह में शामिल हो सकते है। संपत्ति के विवाद यथावत रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं, सतर्क रहें।
मिथुन राशिफल :- आप की मानसिकता दिन पर दिन नकारात्मक होती जा रही है। समय पर संभल जायें, तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। मित्रों की शैतान से काम पूरे होंगे। राजनीती में आप का कद बड़ सकता है, परिश्रम होगा।
कर्क राशिफल :- अपने करियर के प्रति आप ईमानदारी से काम नहीं कर रहे है। व्यवसाय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। भवन-भूमि के कार्यों में कानूनी अड़चन आएगी। झंझट-झगड़े को बढ़ावा न दें। आप के अपनों द्वारा कार्यों में अवरोध संभव है।
सिंह राशिफल :- संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। परिजनों द्वारा आप की भावनाओं को नजरअंदाज किया जायेगा। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सुख-सुविधा मिल सकती है।
कन्या राशिफल :- समय का दुरूपयोग कर रहे हैं। अपने व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है, धनलाभ होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। चोरी आदि से हानि संभव है। निवेशादि शुभ रहेगा। चिंता तथा तनाव सताएंगे।
तुला राशिफल :- अपनी भूलने की आदत के कारण आप को अपनों का क्रोध झेलना पड़ेगा। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसायिक नवीन कार्य शुरू करने का मन बनेगा। यात्रा-निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे।
वृश्चिक राशिफल :- किसी भी कीमत पर अपना रूका काम करवाने की जिद रहेगी। व्यय वृद्धि होगी, खर्च की अधिकता से अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी। व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार से अपेक्षा पूरी न होने पर तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ विवाद न करें।
धनु राशिफल :- बात-बात पर क्रोध आना अच्छी बात नहीं है। समय पर संभलना आप की और परिवार के लिए बेहतर होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। किसी बड़े संत साधुओं का सानिध्य मिलेगा। धन कोष में वृध्दि होगी।
मकर राशिफल :- दिनचर्या में परिवर्तन होने से राहत महसूस करेंगे। निजी समस्याओं को हर किसी को न बतायें। भवन निर्माण के रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। सार्वजानिक समारोह में सम्मान मिल सकता है।
कुंभ राशिफल :- अपने आप को सही साबीत करना होगा। अध्ययन और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है। राजकीय सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। प्रमाद न करें।
मीन राशिफल :- आज वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद न करें। किसी को उधार पैसा न दें। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा, श्रेष्ठ परिणामों के लिए धैर्य रखें।

एक टिप्पणी भेजें