आईडब्यूएम बज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि शिबानी दांडेकर 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' के सीजन 2 का हिस्सा होने वाली हैं। शिबानी अक्सर ही अपनी बोल्डनेस को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। वहीं दूसरी ओर बात करें इस वेब सीरीज की तो इसका पहला सीजन भी एडल्ड कंटेंट पर आधारित था।
ऐसे में शिबानी अपने ही अंदाज में इस वेब सीरीज में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। जिसके लिए उनके फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आपको बता दें कि शिबानी 'रॉय' और 'शानदार' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत चुकी हैं।
आपको बता दें कि इस वेब सीरीज में सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी और बानी जे मुख्य भूमिकाओं में हैं। लीड एक्टर्स की बात करें तो इसमें प्रतीक बब्बर, नील भूपालम, मिलिंद सोनम भी दिखाई देने वाले हैं। इसके साथ ही लीजा रे, अमृता पुरी और सपना पब्बी भी इस सीरीज में अहम किरदार में दिखाई देने वाली हैं।




एक टिप्पणी भेजें