मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और दक्षिण उत्तर प्रदेश में उपरी हवाओं का चक्रवात बनने से आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने साथ ही राज्य के 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.5, ग्वालियर का 26.1 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29़.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

एक टिप्पणी भेजें