इसके बाद वे 2004 में फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में शेफाली, बिजली के किरदार में नजर आई थीं। रियलिटी शो नच बलिये में भी शेफाली नजर आ चुकी हैं। इसके बाद वे लंबे समय तक खबरों से गायब रहीं।
अब 17 साल बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे पूरी तरह बदली नजर आ रही हैं। शेफाली का गाना कांटा लगा हिट होने के बाद उनके 10-15 म्यूजिक एल्बम आए थे। वो कांटा लगा गर्ल के रूप में मशहूर हो गईं थीं।
खबरों के अनुसार, 2014 में शेफाली ने अपने बॉयफ्रेंड पराग त्यागी से सीक्रेट मैरिज की थी । शेफाली की ये दूसरी शादी थी। पहली शादी उनकी हरमीत गुलजार से हुई थी। फिर 2009 में दोनों का तलाक हो गया था।
एक इंटरव्यू में शेफाली ने कहा, 'अब कभी कोई दूसरी कांटा लगा गर्ल नहीं हो सकती।' बता दें कि 'कांटा लगा' के अलावा शेफाली ने 'कभी आर कभी पार', 'माल भारी आहे' और 'प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया' जैसे गानों में डांस किया था।





एक टिप्पणी भेजें