ICC के नियम पर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के साथ भड़के यह दिग्गज खिलाड़ी


वर्ल्डकप 2019 का फाइनल मुकाबला जो कि टाई हुआ और फिर सुपर ओवर वो भी टाई हो गया। क्रिकेट फैंस के लिए इससे बेहतरीन क्या हो सकता था। लेकिन जो नतीजा सामने आया, उसने करोड़ों फैंस का दिल भी तोड़ दिया और क्रिकेट संस्था ICC पर सवालों की बौछार करने का मौका भी दे दिया। इंग्लैंड वर्ल्डकप जीता लेकिन न्यूजीलैंड की हार कोई पचा नहीं पा रहा है। बाउंड्री के आधार पर हुए फैसले पर ना सिर्फ क्रिकेट फैंस बल्कि दिग्गज खिलाड़ियों ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रहे स्कॉट स्टाइरिस ने फाइनल मुकाबले के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि बहुत बढ़िया ICC, आप सिर्फ एक मज़ाक हो। साफ है कि जिस तरह का नतीजा सामने आया, उससे वो खुश नहीं थे। इसके अलावा न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने भी लिखा कि ये निर्दयी था।

इनके अलावा पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने भी ट्वीट कर ICC के इस नियम पर निशाना साध दिया। गंभीर ने इस नियम को बकवास नियम करार दिया। गौतम गंभीर ने लिखा कि ये किस तरह का नियम है, जहां बाउंड्री के आधार पर वर्ल्ड चैंपियन का फैसला हो रहा है। ये मैच टाई होना चाहिए था।

क्रिकेटरों के साथ-साथ आम फैंस ने भी आईसीसी के इस नियम पर सवाल खड़े कर दिए। लोगों ने ट्विटर पर लिखा कि जब 102 ओवर के मैच के बाद भी फैसला चौके-छक्के के आधार पर ही फैसला निकल रहा है तो फिर ये कैसा नियम है। क्या ये कोई गली क्रिकेट है या फिर वर्ल्ड कप का फाइनल।

Post a Comment

और नया पुराने