रात में खाना न खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, हमारे शरीर को मैग्नीशियम, विटमिन बी13 और विटमिन डी3 जैसे माइक्रो न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। अगर किसी इंसान को रात में खाना न खाने की आदत पड़ जाती है तो वह कुपोषण का शिकार हो सकता है।
अगर आप अक्सर डिनर स्किप करते हैं या खान-पान का नियम ठीक नहीं है तो आपके मेटाबॉलिजम पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे आपका इंसुलिन लेवल गड़बड़ा सकता है। अगर आप सही खाना, सही समय पर नहीं खा रहे हैं तो आपके हॉर्मोन प्रभावित होते हैं, जिससे आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।
कुछ बिना खाए सोने से आप सुबह तक करवटें बदलते रह सकते हैं। खाली पेट होने से आप मेंटली अलर्ट हो जाते हैं और गहरी नींद नहीं आती।
कई लोग वजन घटाने के लिए सोचते हैं कि डिनर न खाने से काम बन जाएगा लेकिन हकीकत यह है कि इसका उल्टा होता है। यह सच है कि इंसान को रात में हल्का खाना खाना चाहिए, लेकिन पूरी तरह से खाना स्किप कर देना ठीक नहीं। इससे आपका वजन बढ़ जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें