इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में अजितेश के साथ मारपीट, वकील ने की कड़ी सुरक्षा की मांग


बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी और उनके पति अजितेश कुमार अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने साक्षी और अजितेश को सुरक्षा देने का आदेश दिया। इस बीच अजितेश के वकील का कहना है कि हाई कोर्ट परिसर में कुछ लोगों ने अजितेश के साथ मारपीट की है।

बरेली से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी और उनके पति अजितेश कुमार अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर सोमवार सुबह इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गए। साक्षी-अजितेश के मामले की सुनवाई जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा की कोर्ट में हो रही है। बता दें कि इससे पहले साक्षी और अजितेश दोनों उत्तर प्रदेश पुलिस की कड़ी सुरक्षा में दिल्ली से प्रयागराज पहुंचे।

अजितेश के वकील के अनुसार उच्च न्यायालय के परिसर में कुछ लोगों ने अजितेश के साथ मारपीट की जिसकी पुष्टि भी हो चुकी है। अजितेश की पिटाई के मामले में पुलिस अधिकारियों को कोर्ट ने तलब किया और सुरक्षा देने को कहा।

Post a Comment

और नया पुराने