यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है ढिंचैक पूजा का नया गाना, बिलकुल अलग अंदाज में की वापसी


अपने अलग अंदाज के गानों से इंटरनेट पर धमाल मचा रही ढिंचैक पूजा एक बार फिर एक नए गाने से वापसी है। ढिंचैक पूजा एक ऐसी सिंगर हैं जिसने यह साबित कर दिया कि सिंगर बनने के लिए आपको प्रोफेशनल होने की जरूरत नहीं।

ढिंचैक का पहला गाना 'सेल्फी मैंने लेली आज' ने सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हुआ था और इस गाने से वह काफी फेमस हो गई थीं। हाल ही में पूजा का नया गाना 'नाच के पागल हो जाओ' रिलीज किया गया है। हालांकि, आप में से कई लोगों को यह गाना काफी मजेदार लगने वाला है, क्योंकि इस बार पूजा ने बिलकुल अलग अंदाज में इस गाने को शूट किया है।

पूजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस गाने को 25 जुलाई को अपलोड किया था, जिसे अब तक 1,742,871 बार देखा जा चुका है। यूट्यूब पर यह वीडियो ट्रेंड कर रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने