दोनों ही टीमों ने अब तक एक बार भी विश्व कप का खिताब नहीं जीता है। इंग्लैंड की टीम 27 साल बाद फाइनल में खेल रही है जबकि न्यूजीलैंड लगातार दूसरी बार फाइनल खेलेगी।
पिछले विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को आस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। मेजबान टीम ने इस संस्करण के सेमीफाइनल में चिर-प्रतिद्वंद्वी आस्ट्रेलिया को मात दी जबकि न्यूजीलैंड ने एक रोमांचक मुकाबले में भारत का हराया था।
टीम :
इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), जोए रूट, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकट, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
न्यूजीलैंड : मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोलस, केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), जिमी नीशम, कोलिन डी ग्रांडहोम, मिशेल सैंटनर, लॉकी फग्र्यूसन, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट।

एक टिप्पणी भेजें