जानिए कौन है यह बच्चा, जिसके साथ खेल रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर मंगलवार को अपने फॉलोअर्स के साथ एक तस्वीर को साझा किया, जिसमें वह अपनी बांह में एक शिशु को खेलाते हुए देखे जा रहे हैं। कुछ ही देर में यह तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई।


प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चे के साथ दो तस्वीरों को साझा किया है, पहली में प्रधानमंत्री को बच्चे के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है, वहीं दूसरी तस्वीर में बच्चा प्रधानमंत्री मोदी की गोद में बैठकर डेस्क पर रखे पेपरों को देख रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, "संसद में आज एक खास दोस्त मुझसे मिलने आया।"


इस तस्वीर के जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि यह बच्चा कौन है। लोग तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे। बता दें यह बच्चा कोई और नहीं बल्की बीजेपी नेता और राज्यसभा सदस्य सत्यनारायण जटिया की पोती है।

Post a Comment

और नया पुराने