बरसात के मौसम में कॉलरा, पीलिया और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इनसे बचाव करना जरूरी है। पीने के लिए साफ पानी का ही इस्तेमाल करें। बाहर खाने से बचें। खाने से पहले और बाद में हाथ अच्छे से धो लें। खांसी या छींक आने पर अपना मुंह जरूर ढकें। ध्यान रहे कि आपके कपड़े अच्छे से सूखे हों।
रात को हल्दी वाले दूध का सेवन करें। इससे अच्छी कोई और एंटीबायोटिक हो ही नहीं सकती। चाय में तुलसी डाल कर चाय का सेवन करें। लॉन्ग और काली मिर्च का काढ़ा भी आप पी सकते हैं, यह भी आपको कई बीमारियों से बचाता है आउर आपको बहुत फायदा करता है।

एक टिप्पणी भेजें