जयशंकर ने स्पष्ट रूप से ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया और सदन को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा कोई आग्रह नहीं किया है।
कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करने का प्रस्ताव देते हुए सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ बैठक के दौरान उनसे पूछा कि क्या वे इस प्रस्ताव पर राजी होंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने तीखा हमला करते हुए इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से जवाब मांगा।
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, "कल (सोमवार) रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से कही गई बात सुनकर पूरा देश स्तब्ध रह गया कि हाल ही में ओसाका में हुई जी-20 बैठक में भारत के प्रधानमंत्री ने उनसे (ट्रंप) कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करने का आग्रह किया था।"
हंगामे के बीच सभापति एम.वेंकैया नायडू ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

एक टिप्पणी भेजें