यह साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 5 जनवरी को लगा था जबकि तीसरा सूर्य ग्रहण दिसंबर में लगेगा। बहरहाल, सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड के तट के दिखना शुरू होगा और दक्षिणी प्रशांत, चिली और अर्जेंटीना के कई हिस्सों में नजर आयेगा। इसके अलावा इसे कुछ अन्य दक्षिण अमेरिकी देशों जैसे ब्रजाली, उरुग्वे में भी देखा जा सकेगा
भारत में नहीं दिखाई देने वाला ये सूर्य ग्रहण लगभग 4 घंटे और 55 मिनट का होगा। भारतीय समय के मुताबिक ग्रहण 2 जुलाई की रात 11 बजकर 55 मिनट से शुरू होगा और 3 जुलाई की सुबह 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
बता दें कि ग्रहण के दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने या इसकी शुरुआत करने की मनाही होती है। ग्रहण के दौरान भोजन या पानी नहीं पीने की सलाह भी दी जाती है। गर्भवती स्त्री, बच्चे या बीमार व्यक्ति को जरूरत पड़ने पर उसी भोजन को करने की सलाह दी जाती है, जिस पर तुलसी का पता रखा गया हो।
यही नहीं, गर्भवती स्त्रियों को खास ध्यान देने की जरूरत होती है। गर्भवती स्त्रियों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जाती है। उन्हें ग्रहण के दौरान चाकू, ब्लेड, कैंची जैसी काटने वाली चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इससे गर्भ में पल रहे बच्चों के विकास पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

एक टिप्पणी भेजें