इंडियन मुजाहिद्दीन ने बरेली स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी


बरेली : आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के एरिया कमांडर मुन्ने खान उर्फ 'मुल्ला' ने बरेली रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सत्यवीर सिंह को एक पत्र भेजा है, जिसमें उसने धमकी दी है कि कांवड़िये अगर मुस्लिम बहुल इलाकों से गुजरते हैं तो रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा।

एरिया कमांडर ने पत्र में लिखा, "मैं आईएम का एरिया कमांडर हूं, स्टेशन अधीक्षक को सूचित करना चाहता हूं कि अगर कांवड़िये मुस्लिम बहुल इलाकों से गुजरते हैं, तो हम रेलवे स्टेशन पर विस्फोट कर देंगे। अच्छा होगा कि आप पुलिस और प्रशासन को इस बारे में सूचित कर दें।"

Post a Comment

और नया पुराने