भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश और गुजरात के कई इलाकों में लगातार बारिश हो सकती है
तो वहीं सात जुलाई तक मुंबई, ओडिशा, मध्य प्रदेश और गुजरात के कई इलाकों में लगातार बारिश हो सकती है, मौसम विभाग ने कहा है कि मॉनसून द्वारका, अहमदाबाद, भोपाल, जबलपुर, पेंड्रा, सुल्तानपुर, लखीमपुरी खेरी, मुक्तेश्वर के ऊपर से होते हुए उत्तर की तरफ बढ़ रहा है, अगले 48 घंटे में इसके और सघन होने की उम्मीद है।
स्काईमेट के मुताबिक 5 जुलाई को पंजाब और हरियाणा में कुछ जगहों पर और दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने के आसार हैं। इन भागों में 7 जुलाई तक यह मौसम जारी रहेगा।
स्काईमेट के मुताबिक चेन्नई में लंबे समय से बारिश नहीं हुई है, जिसके कारण यहां जल संकट मंडरा रहा है क्योंकि जलाशयों में क्षमता के मुकाबले बहुत कम पानी बचा है। जुलाई के पहले सप्ताह में चेन्नई में शुष्क मौसम ज्यादातर समय रहेगा जिससे स्थितियां और विकट हो सकती हैं।आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली में सामान्यतः 27 जून तक 47.2 प्रतिशत बारिश होती है लेकिन इस साल महज़ 6.3 प्रतिशत बारिश हुई है, जो सामान्य से 87 प्रतिशत कम है।
अगले कुछ घंटों में मेघालय और असम में भी भारी बारिश के संकेत हैं, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 जुलाई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है, जबकि झारखंड और पश्चिम बंगाल में अच्छी वर्षा के आसार हैं।





एक टिप्पणी भेजें