फिल्म अब दिल्ली में टैक्स फ्री हो गई है। बिल्कुल सही सुन रहे हैं आप। हाल ही में इस फिल्म को दिल्ली में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के बाद अब दिल्ली और गुजरात सरकार ने भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। इसके साथ ही आनंद कुमार ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 11 और 12 के छात्रों के लिए हर महीने ऑनलाइन कक्षा आयोजित करने पर सहमति जताई है, जिसके बाद से ही फिल्म को दिल्ली में टैक्स फ्री कर दिया गया है।
आज ही दिल्ली सरकार ने इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म दिल्ली में टैक्स फ्री हो चुकी है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने खुद इसकी जानकारी दी है। वहीं इसके अलावा ऋतिक ने भी उनकी तारीफ की है। दिल्ली से पहले सुपर 30 बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी टैक्स फ्री घोषित की जा चुकी है। कल ही फिल्म गुजरात में टैक्स फ्री हुई है और अब फिल्म दिल्ली में टैक्स फ्री हो चुकी है। फिल्म की कमाई काफी अच्छी हो रही है। फिल्म अच्छा कारोबार भी कर रही है। देखते हैं कि फिल्म ओवरऑल कितनी कमाई कर पाती है।

एक टिप्पणी भेजें