विलियम्सन के नाम इस विश्व कप में 10 मैचों से 578 रन रहा। सचिन ने 2003 विश्व कप में 11 मैचों की 11 पारियों में 61.18 की औसत से कुल 673 रन बनाए थे।
इंग्लैंड के बल्लेबाज जोए रूट के पास हालांकि सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। रूट अगर फाइनल मैच में 125 रन बनाने में सफल होते हैं तो वह सचिन के किसी एक विश्व कप में सबसे अधिक 673 रन बनाने का 16 साल पुराना रिकार्ड तोड़ने में सफल हो जाएंगे। मौजूदा विश्व कप में भारत को रोहित शर्मा के सबसे अधिक 648 रन हैं।

एक टिप्पणी भेजें