1. पीरियड्स आने के बाद में लड़की के शरीर में कई तरह के हार्मोन्स बदलाव आते हैं।
2. लड़की को पीरियड्स आने के बाद उसके बालों की ग्रोथ पर असर पड़ता है। कई बार लड़की के बाल झड़ने लगते हैं तो कई बार बाल कुछ समय के लिए कम बढ़ते हैं। लेकिन ये जरुरी नहीं है कि हर लड़की के शरीर में ये बदलाव हो। हर किसी के हार्मोन्स के हिसाब से ही उनके शरीर में बदलाव आते हैं।
3. ब्रेस्ट की शेप बननी शुरू हो जाती है। जब तक लड़कियों को पीरियड्स आने शुरू नहीं होते तब तक उनका शरीर एक जैसा ही लगता है लेकिन उसके बाद उनके शरीर के कुछ हिस्सों में खास बदलाव आने लगते हैं। ये बदलाव हर लड़की के लिए जरूरी होते हैं इसलिए इनसे घबराने की जरुरत नहीं है।
4. त्वचा तैलिये होने लगती है। पीरियड्स के दौरान या उससे पहले कई लड़कियों को पिंपल्स हो जाते हैं। ये भी हार्मोन्स में बदलाव की वजह से ही होते हैं आपकी त्वचा ऑयली हो जाती है जिस वजह से पीरियड्स के दौरान मुंहासे होने का खतरा रहता है।
5. हाइट बढ़ती है। अगर आपने नोटिस किया हो तो कई लड़कियों की हाइट एक दम से एक उम्र के बाद बढ़नी शुरू होती है। लड़कियों की हाइट खासकर पीरियड्स आने के बाद काफी बढ़ती है। पहली बार पीरियड्स आने पर घबराने की जरुरत नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें