मौनी राय का मैक्सी ड्रेस में दिखा दिलकश अंदाज, तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की धड़कने


बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय का स्टाइल देखने लायक है। उनकी फैशनेलबल देखकर उन्हें स्टाइल क्वीन कहना गलत नहीं होगा। सोशल मीडिया पर भी मौनी के स्टाइल के चर्चे रहते हैं।


एक्टिंग के साथ-साथ उनके शीक ट्रेंडी लुक फैंस को बहुत पसंद आते हैं। वे अपनी फोटोज से फैंस को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से अपडेट रखती हैं। मौनी के इंस्टाग्राम पर 8.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।


हाल ही में मौनी ने सोशल मीडिया पर कुछ स्टनिंग फोटोज शेयर की हैं। इसमें वे एक स्ट्रेपलेस वाइट मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस पर ऊपर की तरफ बटन डिटेलिंग दी गई है।


इस दौरान मौनी क्वर्की सनग्लासेज में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने मेकअप को नैचुलर रखा है। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो मौनी ने अपने लंबे बालों को खुला रखा है।


उन्होंने अपने लुक को चैन स्ट्रेप वाले स्लिंग बैग से पूरा किया है। इनमें से एक फोटो में मौनी शर्माते हुए नीचे की तरफ देख रही हैं। उनकी ये फोटोज फैंस को भी बहुत पसंद आ रही हैं।

Post a Comment

और नया पुराने